उद्देश्य
- फसल उत्पादन की उन्नत विधियों एवं नवीनतम तकनीकी किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषक के खेत पर प्रदर्शन का आयोजन।
अनुदान
- विभिन्न फसलों के फसल प्रदर्शन आयोजन हेतु निम्नानुसार अनुदान देय हैः
| प्रदर्शन कार्यक्रम | प्रदर्शन पर देय अनुदान | |
| तिलहनी फसलें (खरीफ मौसम) | आदानों के वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम | |
| 1 | मूंगफली | 10000 रूपये |
| 2 | सोयाबीन | 6000 रूपये |
| 3 | तिल | 1800 रूपये |
| 4 | अरण्डी | 3000 रूपये |
| 5 | रबी मौसम: सरसों एवं अलसी | 3000 रूपये |
| 6 | तारामीरा | 2090 रूपये |
| 7 | सरसों एवं मधुमंखी पालन | 5000 रूपये |
| आदानों के वास्तविक व्यय का 100 प्रतिशत अथवा अधिकतम | ||
| 8 | गेंहू | 7500 रूपये |
| 9 | खरीफ दलहन | 7500 रूपये |
| 10 | चना | 9000 रूपये |
| 11 | मक्का | 5000 रूपये |
| 12 | जौ | 6000 रूपये |
| 13 | ज्वार | 3670 रूपये |
| 14 | बाजरा | 3600 रूपये |
| 15 | नाॅन बी टी काॅटन | 7000 रूपये |
| 16 | बी टी काॅटन | 3800 रूपये |
| 17 | ग्वार | 6110 रूपये |
पात्रता
- ऐसे कृषक जो विभागीय सिफारिशें अपना सकें तथा आवश्यकता होने पर मापदण्ड के अनुसार देय सहायता राशि के अतिरिक्त राशि वहन कर सकें।
- चयनित प्रदर्शन क्षेत्र में शुष्क खेती प्रदर्शन के अलावा सिंचाई की सुचिधा होनी आवश्यक है।
- एक कृषक परिवार के एक ही सदस्य को प्रदर्शन आवंटन किया जाएगा।
- प्रदर्शन आयोजन सघन क्षेत्र में होगा।
- प्रदर्शन में बीजोपचार, मिट्टी की जाँच के आधार पर ही पोषक तत्वों का आवश्यक रूप से उपयोग करना होगा।
- एक किसान के खेत पर अधिकतम 1 हैक्टेयर का एक प्रदर्शन लगाया जा सकता है। 1 हैक्टेयर से कम क्षेत्र् सम्मिलित करने पर Pro-rata Basis पर अनुदान देय होगा।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में प्रत्येक किसान का कम से कम 0.4 हैक्टेयर क्षेत्रफल होना आवश्यक है।
- ऐसे कृषक जो गत तीन वर्ष में फसल प्रदर्शन कार्यक्रम में लाभान्वित नहीं हुए हों।
आवेदन प्रक्रिया
- फसल प्रदर्शन हेतु कृषि पर्यवेक्षक द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विचार विमर्श कर पात्र कृषकों का चयन किया जायेगा।
- पात्र कृषकों की लक्ष्य से तीन गुना अधिक सूची तैयार कर चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
आदान उपलब्धता
- केवीएसएस/जीएसएस के माध्यम से।
वैधता
- चालू वित्तीय वर्ष

Help Us Grow — हमें आगे बढ़ने में मदद करें।
नई टिप्पणी जोड़ें