भारत की नागरिकता को नागरिकता अधिनियम, 1955 और उसके बाद के संशोधनों के अनुसार परिभाषित किया गया है। कृपया पूरी जानकारी के लिए इसे देखें। तथापि, जन्म, वंश, पंजीकरण, प्राकृतिककरण द्वारा भारत की नागरिकता की सांकेतिक परिभाषा निम्नानुसार है:-
- जन्म से भारत का नागरिक: यदि आप भारत में पैदा हुए हैं तो आप जन्म से भारत के नागरिक हैं जो नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रावधानों को पूरा करने के अधीन हैं।
- वंश द्वारा भारत का नागरिक: यदि आप भारत के बाहर पैदा हुए हैं और आपके माता-पिता में से कोई एक नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रावधानों को पूरा करने के अधीन आपके जन्म के समय भारत का नागरिक है।
- पंजीकरण /प्राकृतिककरण द्वारा भारत का नागरिक: यदि आपको गृह मंत्रालय (एमएचए), भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है तो आप पंजीकरण / प्राकृतिककरण द्वारा भारत के नागरिक हैं।
* उपरोक्त जानकारी केवल सांकेतिक है, कृपया पूरी जानकारी के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 देखें।

Help Us Grow — हमें आगे बढ़ने में मदद करें।
नई टिप्पणी जोड़ें