"पासपोर्ट में जन्म की तारीख / स्थान को बदलने के लिए, आपको पासपोर्ट के "पुन: जारी" के लिए आवेदन करना होगा और व्यक्तिगत विवरण में निर्दिष्ट परिवर्तन करना होगा। आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की पूरी सूची की जांच करने के लिए, कृपया होम पेज पर "आवश्यक दस्तावेज" लिंक पर क्लिक करें। तथापि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा और अधिक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। जन्म की तारीख/स्थान में परिवर्तन के प्रत्येक मामले की जांच की जाएगी और यदि अनुरोध सही नहीं पाया जाता है तो अनुरोध को अस्वीकार भी किया जा सकता है। "