जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण खोजने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें-

  1. अगर बच्चे का जन्म राजस्थान में हुआ है और आपने जन्म का पंजीकरण करवा लिया है तो आप जन्म पंजीकरण को खोज सकते हैं।
  2. अगर आपने जन्म का पंजियन ऑनलाइन पहले से करवा दिया है तो आप जन्म पंजीकरण को खोज सकते हैं।
  3. जन्म पंजीकरम खोजने के लिए आपके पास बच्चे का नाम, बच्चे के पिता का नाम, पंजीकरम संख्या / वर्ष और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
पंजीकरण / आवेदन किसी भी एक अथवा एक से अधिक विकल्पों से खोजा जा सकता है
 पंजीकरण खोजे                       निजी चिकित्सालय के आवेदन खोजे
राज्य का नाम   
* जिले का नाम   
* नगरीय / ग्रामिण    ग्रामिण  शहरी
* पंचायत समिति / शहरी निकाय   
* घटना    जन्म   मृत्यु   मृत जन्म  विवाह
घटना की दिनांक    (dd/mm/yyyy)
नाम (हिन्दी / अंग्रेजी)     (शिशु , मृतक, वर )
पिता का नाम (हिन्दी / अंग्रेजी)     (शिशु के , मृतक के , वर के )
पंजीकरम संख्या / वर्ष    / 
मोबाइल नंबर   
कोड डाले       

 

  • राजस्थान में जन्में व्यक्तियों का जन्म का पंजीकरण खोजने के लिए आपको सबसे पहले https://pehchan.rajasthan.gov.in वेबसाईट पर जाना होगा।
  • पंजीकरण खोजें पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले उस राज्य का चयन करेंगे जहाँ का जन्म पंजीकरण हमें ढूँढना है।
  • जिले का नाम का चयन करेंगे।
  • अगर जन्म ग्रामिण क्षेत्र में हुआ है तो ग्रामिण का चयन करेंगे अगर जन्म शहरी क्षेत्र में हुआ है तो शहरी का चयन करेंगे।
  • पंचायत समिति का चयन करेंगे।
  • अब हम जन्म, मृत्यु, मृत जन्म और विवाह में से जन्म पर क्लिक करेंगे।
  • घटना की दिनांक में जन्म दिनांक भरेंगे।
  • बच्चे का नाम हिन्दी / अंग्रेजी में लिखेंगे (जैसा कि जन्म प्रमाण पत्र में दिया गया है।)
  • बच्चे के पिता का नाम हिन्दी / अंग्रेजी में लिखेंगे (जैसा कि जन्म प्रमाण पत्र में दिया गया है।)
  • जन्म प्रमाण पत्र संख्या और जन्म का वर्ष भरेंगे।
  • जन्म पंजीकरण में दिये गये मोबाइल नंबर भरें।
  • अंत में कोड डाले और  पर क्लिक करें।

अब हमें उस दिन जन्में बच्चों के जन्म की लिस्ट दिखाई देेगी। उस जन्म पंजीकरण संख्या को चुनेंगे जिसका हमें जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है।

उदाहरण के लिए हम जन्म पंजीकरण संख्या 08100004720004800031/2019 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पंजीकरण संख्या पर क्लिक करेंगे तो हमारे सामने एक नया पेज खुलेगा।

इस पेज में अपने आप पंजीकरण संख्या और पंजीकरण वर्ष भरा जायेगा। हम कोड डालेंगे और  पर क्लिक करेंगे।

अब हम  बटन पर क्लिक करेंगे। तो हमारे सामने इसी पेज में नीचे बच्चे के जन्म का विवरण दिखाई देगा। जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

अब हम जन्म प्रमाण पत्र का दिया गया विवरण के आगे Select  बटन पर क्लकि करेंगे।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें पर क्लिक करेंगे।

अब एक पोप्पस खुलेगा उसमें जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्टर मोबाइल नंबर दिखाया जायेगा जिस पर आपको OTP प्राप्त होगा।  बटन पर क्लिक करें।

ऊपर दिखाए गए जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्टर अंतिम मोबाइल नंबर (xxxxxxx980) के तीन अंक पर OTP भेजा जाएगा

 

अब हमें नीचे इस जन्म पंजीकरण से जुङे नाम, पिता का नाम और माता का नाम दिखाई देंगे। अगर यह विवरण सही है तो हम ओ.टी.पी. भेजेंगे पर क्लिक करेंगे।

इस जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओ.टी.पी. प्राप्त होगा उस औटीपी को दर्ज करेंगे और  पर क्लिक करेंगे।

डाउनलोड किए जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंट निकाल लेगें।