पीएम-किसान योजना
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी के तरीकों और प्रक्रियाओं से संबंधित नोट ।
सारः
पीएम-किसान योजना, देशभर में भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये अंतरित किए जाते हैं।
ईकेवाईसी क्यों?:
यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीएम किसान योजना का लाभ किसी भी बिचौलिए की भागीदारी के बिना इच्छित लाभार्थी किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे।
ईकेवाईसी के तरीकेः
पीएम-किसान योजना के किसानों के लिए ईकेवाईसी के निम्नलिखित तीन तरीके उपलब्ध हैं:
(i) ओटीपी आधारित ई-केवाईसी (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)
(ii) बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्र (एसएसके) पर उपलब्ध)
(iii) फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है जिसका उपयोग लाखों किसान करते हैं)
ओटीपी आधारित ई-केवाईसी
ओटीपी आधारित ईकेवाईसी निष्पादित करने के लिए, किसान के पास आधार से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इसके लिए दिए गए चरणों का पालन करें:
I. पीएम-किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं
II. ई-केवाईसी पर क्लिक करें (वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने पर)
अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना ओटीपी डालने के बाद अपना ईकेवाईसी पूरा करें।
बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसीः
यह सुविधा किसानों के घर पड़ोस में सेवाएं प्रदान करने के लिए देशभर में 4 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों और विभिन्न राज्य सेवा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए दिए गए चरणों का पालन करें:
I. अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी सीएससी/एसएसके पर जाएं
ii. सीएससी/एसएसके ऑपरेटर आधार-आधारित सत्यापन का उपयोग करके बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने में किसान की सहायता करेगा
नोट:
I. निकटतम सीएससी का पता https://locator.csccloud.in/ पर लगाया जा सकता है।
II. ई-केवाईसी के लिए सुविधा शुल्क 15 रुपये है।
फेस-ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसीः
किसान अपनी सुविधानुसार अपने मोबाइल के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। यह ई-केवाईसी करने का सबसे नवीन और परेशानी मुक्त तरीका है। चरण नीचे दिए गए हैं:
I. गूगल प्ले स्टोर से पीमए-किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें।
II. ऐप खोलें और अपने पीएम-किसान पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
III. लाभार्थी स्थिति पृष्ठ पर जाएं।
IV. यदि ई-केवाईसी स्थिति "नहीं" है, तो ई-केवाईसी पर क्लिक करें, फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अपनी सहमति दें।
V. आपके चेहरे को सफलतापूर्वक स्कैन करने के बाद, ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
नोटः
I. किसी भी तरीके से किए गए ई-केवाईसी की स्थिति 24 घंटे के बाद लाभार्थी की स्थिति में दिखाई देगी।
II. किसान पीएम-किसान पोर्टल और किसान-ईमित्र (पीएम-किसान एआई चैटबॉट) पर केवाईएस मॉड्यूल से भी अपनी स्थिति जान सकते हैं।

Help Us Grow — हमें आगे बढ़ने में मदद करें।
नई टिप्पणी जोड़ें