यदि शिकायतकर्ता को अपने परिवाद/शिकायत के लिए संबंधित विभाग का नाम नहीं मालूम है, तो सरकारी कर्मचारी या राजस्थान संपर्क केंद्र के किसी विशेषज्ञ व्यक्ति से पूछें या राजस्थान संपर्क 2.0 में परिवाद/शिकायत से संबंधित कोई भी विषय सर्च करें, सभी मिलते-जुलते विषय दिखा दिए जाएंगे। ध्यान रखें कि सही विभागों और विषयों का चयन करने से समय की काफी बचत होती है।