जन आधार से ई-मित्र के माध्यम से नाम हटाने के लिए हमें निम्न बातों का ध्यान रखना है-
- जन आधार में नया सदस्य जोङने के लिए सबसे पहले आपके पास Enrollment ID / Jan Aadhaar ID होनी चाहिए।
- आपके ई-मित्र वॉलेट में कम से कम 50 रूपये का राशि होनी चाहिए। अगर आपने ये चेक नहीं किया तो अंत में आपके किया तो आपका सारा किया कुहा काम बेकार में चला जायेगा और आपको पूरी प्रकिया दोबारा दोहरानी पङेगी।
नोट⇒ अगर आपका पहले से जन आधार बना हुआ है तो आप नया सदस्य जोङ सकते हैं। अर्थात् आपके पास पहले से जन आधार नामांकन आईडी है।
- जन आधार कार्ड की परिवार पहचान संख्या में कुल दस नम्बर होते हैं।
और
- जन आधार कार्ड की Enrollment ID में कुल (9999-HDFC-00310) 13 अंक होते हैं।
जन आधार में नया सदस्य जोङने के लिए सबसे पहले अपने ई-मित्र आईडी (eMitra ID) को लॉगिन करेंगे।
इसके बाद ई-मित्र के डेशबोर्ड में Service ► Avail Service ► Utility पर क्लिक करेंगे।
अब हम Avail Utility Service में Jan Aadhaar Enrollment 2 (जन आधार नामांकन 2) को सर्च करेंगे।
अब हमारे सामने जन आधार की वेबसाइट (https://janaadhaarapp.rajasthan.gov.in/) ऑपन हो जायेगी।

अब हम Enrollment ► Delete Member / HOF पर क्लिक करेंगे।
Delete Member / HOF पर क्लिक करने के बाद हमारे पास एक नया पेज ऑपन होगा।
इस पेज में हमें दिये गये जन आधार नामांकन हेतु सामान्य निर्देश को ध्यान पूर्वक पढना है और अंत में (सबसे नीचे) दिये ये आधार के संबंध में परिवार की सहमति वाले बॉक्स पर क्लिक करेंगें फिर Proceed बटन पर क्लिक करेंगे।
अब हमारे पास एक नया पेज खुलेगा जिसमें अब हम जन आधार Enrollment ID / Jan Aadhaar ID * डालकर सर्च पर क्लिक करेंगे।

╰┈➤ऊपर पेज केनुसार Select member for authentication का एक पोप्पस खुलेगा इसमें हमें जन आधार परिवार के सदस्यों का नाम दिखाई देगा इसमें किसी एक सदस्य का चयन करते हैं और बटन पर क्लकि करेंगें।
╰┈➤ऊपर दिखाये अनुसार एक नया पेज (पोप्पस) खुलेगा इसमें हम सदस्य की अंगुली की छाप द्वारा आधार प्रमाणन / ई-केवाईसी करने के लिए कैप्चा कोड SQ1AUP डालकर बटन पर क्लिक करेंगे।

जन आधार की KYC के लिए हम उस सदस्य की ओटीपी / टीओटीपी / चेहरा प्रमाणीकरण / अँगुली की छाप / आँख की पुतली में से किसी एक विकल्प को चुन कर KYC कर सकते हैं।
नोट- सदस्य की KYC में ध्यान रखने योग्य बातें→
- जन आधार की KYC के लिए जिस सदस्य को आपने सैलेक्ट किया है अगर वो सदस्य आपके सामन उपस्थित है तो आप चेहरा प्रमाणीकरण, अँगुली की छाप और आँख की पुतली के द्वारा उस सदस्य की KYC कर सकते हैं।
- अगर सदस्य के आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर जुङे हुए है तो ओटीपी / टीओटीपी का चयन करें।
ऊपर दिये गये विकल्प में से किसी भी एक का चयन कर आधार प्रमाणन / ई-केवाईसी करेंगें।
अब हमारे सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में हम उन सदस्यों को चिहन्ति करेंगें जिनको हमें जन आधार से हटाना चाहते हैे।
अब हम Save & Next बटन पर क्लिक करेंगे तो हमारे सामन वो सदस्य नीचे दिखाई देंगे जिनको हमने चिहन्ति किया है।
अब हम चिहन्ति किये गये सदस्यों को हटाने का कारण उनकी मृत्यु (राजस्थान / राजस्थान से बाहर) के कारण को सैलेक्ट करके मृत्यु की दिनांक और मृत्यु प्रमाम-पत्र क्रमांक दर्ज करेंगे
इसके बाद चिह्रन्ति किये गये सदस्यों की मृत्यु का दस्तावेज अपलोड करेंगे। इसके बाद Save & Next बटन पर क्लिक करेंगे।
अब हमारे सामने इसी पेज के नीचे वो सदस्य दिखाई देंगे जिनको हम इसी जन आधार में रखना चाहते हैं अर्थात् जिनको हम हटाना (Delete) नहीं चाहते हैं।
अब हम I acknowledge that I have read and understood the terms and conditions, and I give my consent to proceed. को सैलेक्ट करेंगे। और Next बटन पर क्लिक करेंगे।
अब हमारे सामने ऊपर दिखाये अनुसार एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में हमें उन सदस्यों का विवरण दिखाई देगा जिसको हमने अपने जन आधार से हटाने के लिए चना था।
अगर हम इन सदस्यों को हटाना चाहते हैं तो अंत में Enter Captcha कोड डालकर e-Sign बटन पर क्लिक करेंगे।
अब हमारे सामने इसी पेज में एक पोप्पस खुलेगा इसमें हमें आधार / जन आधार किसी एक ऑप्शन द्वारा Authentication करना होगा।
आधार / जन आधार का Authentication करने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें-
- आधार Authentication की प्रक्रिया के बारे में आपको ऊपर बता दिया गया है।
- जन आधार Authentication की प्रक्रिया में आपने जिस सदस्य को सदस्यों को हटाने के लिए चुना था उसके सदस्य के जन आधार में मोबाइल नम्बर पहले से जुङा हुआ होना चाहिए।
अब हमने आधार Authentication को चुनाव किया है तो हमें आधार कार्ड में जुङें मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओ.टी.पी. (OTP) को दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करेंगे।
यह हमारा जन आधार से सदस्यों का नाम हटाने का अंतिम चरण था अब हमें एक रसिद प्राप्त होगी उस रसिद को हमें ग्राहक को देना हैं और कम से कम 5-7 दिन का इतजार करने को कहें।
महत्वपूर्ण बातें:→
स्थायी हटाना:- एक बार सदस्य को हटाने के बाद, वह जन आधार से स्थायी रूप से हटा दिया जाता है।
पुष्टि: विभाग द्वारा दो-स्तरीय सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी होती है।
विकल्प: यदि किसी सदस्य का विवाह हुआ है, तो उसे हटाने के बजाय 'Family Split' (परिवार विभाजन) विकल्प का उपयोग करके नए जन आधार में स्थानांतरित करना बेहतर हो सकता है।

Help Us Grow — हमें आगे बढ़ने में मदद करें।
नई टिप्पणी जोड़ें