जन आधार में नया सदस्य जोङने के लिए सबसे पहले आपके पास Enrollment ID / Jan Aadhaar ID होनी चाहिए।

नोट⇒ अगर आपका पहले से जन आधार बना हुआ है तो आप नया सदस्य जोङ सकते हैं। अर्थात् आपके पास पहले से जन आधार नामांकन आईडी है।

  • जन आधार कार्ड की परिवार पहचान संख्या में कुल दस नम्बर होते हैं।

और

  • जन आधार कार्ड की Enrollment ID में कुल (9999-HDFC-00310) 13 अंक होते हैं।

जन आधार में नया सदस्य जोङने के लिए सबसे पहले अपने ई-मित्र आईडी (eMitra ID) को लॉगिन करेंगे।

इसके बाद ई-मित्र के डेशबोर्ड में Service ► Avail Service ► Utility पर क्लिक करेंगे।

अब हम Avail Utility Service में Jan Aadhaar Enrollment 2 (जन आधार नामांकन 2) को सर्च करेंगे।

अब हमारे सामने जन आधार की वेबसाइट (https://janaadhaarapp.rajasthan.gov.in/) ऑपन हो जायेगी।

अब हम Enrollment ► Add Member पर क्लिक करेंगे।

Add Member पर क्लिक करने के बाद हमारे पास एक नया पेज ऑपन होगा।

अब हम जन आधार Enrollment ID / Jan Aadhaar ID * डालकर सर्च पर क्लिक करेंगे।

ऊपर दिखाये अनुसार अब हम जन आधार में पहले से जुङे किसी एक सदस्य को सैलेक्ट करेंगे और Aadhaar Authentication पर क्लिक करेंगे।

अब हमारे सामने सैलेक्ट किये गये सदस्य की KYC के लिए एक नया पेज खुलेगा

जन आधार की KYC के लिए हम उस सदस्य की ओटीपी / टीओटीपी / चेहरा प्रमाणीकरण / अँगुली की छाप / आँख की पुतली में से किसी एक विकल्प को चुन कर KYC कर सकते हैं।

नोट- सदस्य की KYC में ध्यान रखने योग्य बातें→

  • जन आधार की KYC के लिए जिस सदस्य को आपने सैलेक्ट किया है अगर वो सदस्य आपके सामन उपस्थित है तो आप चेहरा प्रमाणीकरण, अँगुली की छाप और आँख की पुतली के द्वारा उस सदस्य की KYC कर सकते हैं।
  • अगर सदस्य के आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर जुङे हुए है तो ओटीपी / टीओटीपी का चयन करें।

ऊपर दिये गये विकल्प में से किसी भी एक का चयन कर हम आगे बढेंगे।

अब हमारे सामने एक नया पेज खुलेगा। जन आधार नामांकन हेतु सामान्य निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ कर आधार के संबंध में परिवार की सहमति बॉक्स पर क्लिक करेंगे। और Proceed बटन पर क्लिक करेंगे।

अब हमारे सामने ऊपर दिखाये अनुसार एक नया पेज खुलेगा।

जिस सदस्य को हम जन आधार में जोङ रहै हैं उस सदस्य़ का आधार कार्ड नम्बर और जन्म प्रमाण-पत्र नम्बर (वैकल्पिक) डालकर उस सदस्य को जोङने का कारण (Birth / जन्म, Adopt / गोद / Marriage /शादी) को सैलेक्ट करके Aadhaar Authentication बटन पर क्लिक करेंगे।