मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु) के संबंध में 24 जून, 2017 से एक नई योजना की घोषणा की, जिसके तहत ऐसे व्यक्तियों को पासपोर्ट के लिए सभी नए आवेदनों के लिए लागू पासपोर्ट शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को भी पीएसके/पीओपीएसके पर विशेष टोकन के साथ सहायता प्रदान की जाती है ताकि शीघ्र प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।