फव्वारा से 30 से 40 प्रतिशत ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई संभव
उबड़ - खाबड़ खेत में भी सिंचाई आसान
अनुदान
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन के अंतर्गत विभिन्न व्यास के पाईप की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में निर्धारित कीमत का लघु व सीमान्त कृषकों को 60 प्रतिशत एवं अन्य कृषको को 50 प्रतिशत जो भी कम हो, अनुदान देय है।
पात्रता
कृषक के स्वयं के नाम जमीन हो
फव्वारा सिंचाई पर पुन: 07 वर्षो उपरान्त लाभान्वित किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया
कृषक नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन करा सकेगा।
आवेदक आवेदन पत्र ऑन-लाईन जमा किये जानें की प्राप्ति रसीद ऑन-लाईन ही प्राप्त कर सकेगा।
आवेदन पत्र के समय आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड / जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नही हो)
अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु
फव्वारा संयंत्र का क्रय प्रशासनिक स्वीकृति के उपरान्त उघान विभाग के द्वारा पंजीकृत निर्माता / उनके वितरक से ही की जावे।
फव्वारा संयंत्र खरीदने के बाद विभाग के द्वारा सत्यापन किया जायेगा।
Add New Comment